रायपुर। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी की सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों की अहम बैठक 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला अध्यक्ष उपस्थित होंगे।
Lok Sabha Elections 2024: बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सभी मोर्चों के प्रभारी भरतलाल वर्मा ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2024/03/bjp-02.jpg)
Lok Sabha Elections 2024: बैठक में समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को और राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।
Lok Sabha Elections 2024:ये 11 प्रत्याशी उतरे मैदान में
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है में उनमें सरगुजा से चिंतामण महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पाडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोरबा से सरोज पांडेय, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग। जांजगीर से कमलेश जांगड़े, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।