नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम की एक सीरीज शुरू की। इस वीडियो सीरीज में कांग्रेस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
Lok Sabha Elections 2024: पहली सीरीज में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों का जिक्र किया है। आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दौरान 48,20,69,00,00,000 रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। वीडियो में कहा गया है कि यह इतना सारा रुपए है कि जुबान तक लड़खड़ा जाए।
Lok Sabha Elections 2024: क्या कहा गया वीडियो में
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की तरफ से जारी वीडियो में कहा गया कि कांग्रेस ने जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए लूटे हैं। इस दौरान कोयला से लेकर 2-जी और कॉमनवेल्थ घोटाले तक का जिक्र किया गया है। वीडियो में कहा गया कि 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए से देश की सुरक्षा से लेकर प्रगति तक के न जाने कितने काम किए जा सकते थे।
Lok Sabha Elections 2024: जारी वीडियो में कहा गया कि इतने रुपयों में तो 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार की कीमत देश को चुकानी पड़ी और हमारा देश प्रगति और उन्नति के रास्ते पर कांग्रेस की वजह से पिछड़ गया।
Lok Sabha Elections 2024: ‘कांग्रेस फाइल्स’ वीडियो में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के 10 सालों की चर्चा की। इसमें अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ पर रिश्वत देने का आरोप। वीवीआईपी हेलीकाप्टर खरीद में 350 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया। इसके अलावा एक लाख 86 हजार करोड़ के कोयला घोटाले, एक करोड़ 76 लाख करोड़ के 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले तक का जिक्र किया गया है।
Lok Sabha Elections 2024: वहीं, करीब 10 हजार करोड़ के मनरेगा घोटाले, 70 हजार करोड़ के कामनवेल्थ घोटाले और इटली से हेलीकाप्टर सौदे में 362 करोड़ की रिश्वत लेने का जिक्र किया गया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बन गई थी, लेकिन मनमोहन सिंह खामोश रहे।
Lok Sabha Elections 2024: वीडियो के अंत में कहा गया, कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस मतलब करप्शन के अगले एपिसोड में देखिए- पेटिंग की कीमत 2 करोड़ रुपए थी, उस दो करोड़ के लिए गांधी परिवार धमकी का भी इस्तेमाल कर रहा था।