Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जारी होगी बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची, दक्षिण भारतीय राज्यों फोकस, सीएम विष्णुदेव साय भी दिल्ली रवाना

नई दिल्ली/रायपुर/विशेष प्रतिनिधि। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 17-18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी दिल्ली में होगी।बैठक में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार करेगी। इस बीच पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देना भी शुरू दिया है।

Lok Sabha Elections 2024: उम्मीद है कि अधिवेशन के बाद पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर दी जाएगी। बैठक में बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं संगठन नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने शुक्रवार शाम सीएम विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के साथ दिल्ली रवाना होेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: पहले जारी होगी दक्षिण भारतीय राज्यों में उम्मीदवारों की सूची

Lok Sabha Elections 2024:बीजेपी की सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि विपक्षी दलों के कद्दावर नेताओं के संभावित चुनाव क्षेत्र के लिए नए चेहरे को उतारने की तैयारी है। इनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कनिमोई, अभिषेक बनर्जी, अधीर रंजन चैधरी आदि के खिलाफ संभावित 3-3 प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: सबसे पहले दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। तेलंगाना में एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ फायरब्रांड नेता और महिला मोर्चा की प्रवक्ता नदीमपल्ली यमुना पाठक को उतारने की तैयारी कर रही है। जबकि पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीशंत को तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ाया जा सकता है।

READ MORE-Sonia Gandhi Rajya Sabha nomination: राजस्थाान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने सोनिया गांधी जयपुर रवाना, राहुल गांधी, प्रियंका और खरगे भी रहेंगे साथ


READ MORE-Amit Shah: लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू होगा CAA: अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *