Mission 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इनकार के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, ऐलान जल्द

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद लेने से इनकार के बाद जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दिए जाने की खबर है। हाईकमान की ओर से इस जिम्मेदारी के लिए ऐसे चेहरे की तलाश की गई, जिसकी राजनीतिक समझ तो बेहतर हो। इसका ऐलान जल्द की किया जा सकता है।

Mission 2023: जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ही टीएस सिंहदेव ने ये कह दिया था कि उन्हें घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ना दी जाए और उसके बाद वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मौजूद प्रदेश के तमाम नेताओं के बीच हुई चर्चा में अकबर के नाम पर सहमति बनी।

Mission 2023: क्या कहा था टीएस सिंहदेव ने

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में तो मैं नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। सिंहदेव ने कहा कि, मैंने कहा भी है मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं।

पिछले विधानसभा चुनाव में सिंहदेव ने ही घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने आम लोगों से बात कर कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार किया था। जिसके बाद चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी।

Mission 2023: टीएस सिंहदेव के इनकार की वजह

बता दें कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार हमेशा से यहा दावा करती रही है कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन इन दावों से टीएस सिंहदेव हमेशा ही असंतुष्ट नजर आए। कई बार उनकी तरफ से ये खुलकर कहा गया कि घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए गए लेकिन कई अहम वादे छूट भी गए जिन्हें पूरा करना बेहद जरूरी था। इसमें संविदा, अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग सबसे ऊपर थी।

READ MORE-Mission 2023: भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र समिति की लिस्ट, विजय बघेल संयोजक..पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की सहित कई पुराने नेताओं की इंट्री.. दिग्गज बाहर

READ MORE-Mission 2023: मोदी के जाते ही ओम माथुर की मंडाविया के साथ चर्चा, फीड बैक की जानकारी लेने 14 को फिर रायपुर आएंगे अमित शाह

READ MORE-Mission 2023 : BJP ने की चुनाव प्रभारी की घोषणा, छत्तीसगढ़ में ओम माथुर के हाथों होगी कमान, देखें लिस्ट

READ MORE-Mission 2023: बीजेपी के सर्वे रिपोर्ट लेकर सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे अमित शाह, हर विधानसभा से मांगे 3 नाम, कहा-सिफारिश से कोई टिकट नहीं मिलेगा, 2023 पर करें फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *