नई दिल्ली/जयपुर/रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। लेकिन, छत्तीसगढ़ में अभी तक कांग्रेस की चुनाव समिति का मामला अटका हुआ है। मध्यप्रदेश के हालात पर भी कांग्रेस आलाकमान अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाया है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Mission-2023-Announcement-of-Congress-election-committee-in-Rajasthan-screw-is-stuck-in-Chhattisgarh.jpeg)
Mission 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के चुनाव समिति का अध्यक्ष राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, रामेश्वर डूडी, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश सहित कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समिति में आने से यह साफ हो गया है कि अब चुनाव संतुलित तरीके से लड़ा जाएगा। भाजपा के खिलाफ अब दोनों ही साथ आ गए हैं।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1-1024x208.jpg)
Mission 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव का दौर
Mission 2023: बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन अभी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल के बीच दूरी से कई बार कांग्रेस को असहज होना पड़ा है। अब सिंहदेव का पोर्टफोलियो बढ़ा कर कांग्रेस नेतृत्व ने एक प्रकार उन्हें संतुष्ठ करने का प्रयास किया है।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Mission-2023-After-refusal-of-Deputy-CM-TS-Singhdev-Minister-Mohammad-Akbar-become-chairman-of-Congress-Manifesto-Committee.jpeg)
READ MORE-Dr. Charandas Mahant : विधानसभा सत्र के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं डॉ. चरणदास महंत, जानें क्या है कांग्रेस का प्लान
Mission 2023: कांग्रेस ने चुनाव से 3 महीने पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को बदल कर उनकी जगह सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना कर बस्तर को सांधने का प्रयास किया है। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्री बनाकर बस्तर संभाग में बैलेंस बनाने की कोशिश की गई। वहीं बस्तर के कांग्रेस नेत्री राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बिना किसी ठोस कारण अपने पद से इस्तीफा देकर सभी चौंका दिया है।
READ MORE-Mission 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इनकार के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, ऐलान जल्द
Mission 2023: सूत्रों की मानें तो चुनाव से पहले बदलाव के दौर से गुजर रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी एक साथ लाने की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद जल्द की दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव घोषण पत्र समिति का ऐलान कर दिया जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद दोनों समितियों का ऐलान कर दिया जाएगा।
READ MORE-Mission 2023: पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/04/bulatin-1.jpeg)