Mission 2023: घोषणा पत्र पर बोले सांसद विजय बघेल- धरातल पर उतरने वाला बनाएंगे बीजेपी का मेनिफेस्‍टो, कांग्रेस की तरह झूठ का पुलिंदा नहीं

रायपुर। Mission 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव घोषणा पत्र समिति को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग शुरु हो गई है। बीजेपी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल पर मुख्यमंत्री भूपेश के तंज के बाद बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुर्ग सांसद एवं बीजेपी के घोषण पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कांग्रेस पर जवाबी वार करते हुए कहा कि पार्टी का घोषणापत्र उसका प्रतिबिंब होता है। हमारा घोषणा पत्र कांग्रेस की तरह झूठ का पुलिंदा नहीं होगा।

Mission 2023 : विजय बघेल ने कहा, जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के साथ काम कर रही है। उसी के अनुरूप सच्चे संकल्प पत्र के रूप में हम घोषणा पत्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति की बैठक लेकर प्रदेश की तमाम परिस्थितियों पर विचार करेंगे। पहली प्राथमिकता लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणा पत्र बने। वह कांग्रेस के घोषणा पत्र की तरह झूठ का पुलिंदा न हो, क्योंकि झूठ बोलना हमारी नीति और नीयत नहीं है।

Mission 2023 : भ्रष्टाचार पर कांग्रेस सरकार का चेहरा बेनकाब

बघेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का चेहरा भ्रष्टाचार के कारण बेनकाब हो चुका है। आगे भी यही हाल रहा तो पता नहीं जनता क्या कर डाले। 2018 में हमारी सरकार जो चली गई, उसका मुख्य कारण कांग्रेस के घोषणा पत्र रूपी झूठ का पुलिंदा ही था। आज साढ़े चार साल बाद भी कई घोषणाएं धरातल पर नहीं आई है।

बीजेपी सांसद ने कहा, कांग्रेस के 36 वादों में एक भी वादा धरातल पर सही ढंग से नहीं नजर आया। बघेल ने कहा कि शराबबंदी पर जनता के सुझाव के अनुसार काम करना है। कांग्रेस ने शराबबंदी करने का वादा किया था, इसमें क्या हुआ सभी को जानकारी है।

Mission 2023 : क्या कहा था सीएम भूपेश बघेल ने

दुर्ग सांसद विजय बघेल को भाजपा के चुनाव घोषणा समिति का संयोजक बनाए जाने पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि जो लोग जीवन भर भाजपा की सेवा किए उन्‍हें घर बैठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जी कांग्रेस में थे, मेरे पाटन ब्‍लॉक कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे। निर्दलीय भी लड़े फिर एनसीपी से विधानसभा चुनाव लड़े, अब वे भाजपा का घोषणा पत्र बनाएंगे। बघेल ने कहा कि जिसको भाजपा का आइडियोलॉजी नहीं पता है जिसको उन्‍होंने जिया नहीं है वो घोषण पत्र बनाएंगे।

READ MORE-Mission 2023: भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र समिति की लिस्ट, विजय बघेल संयोजक..पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू की सहित कई पुराने नेताओं की इंट्री.. दिग्गज बाहर

READ MORE-Mission 2023: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इनकार के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष, ऐलान जल्द

READ MORE-CG News: भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक बुधवार को, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *