Muharram जुलूस : हाई टेंशन तार से टकराया ताजिया, 4 की मौत, कई झुलसे,अस्पताल में मची अफरा-तफरी

बोकारो। Muharram : झारखंड के बोकारो में शनिवार को ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जब जुलूस निकाला जा रहा था, तब ताजिया हाईटेंशन बिजली तार के सम्पर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया। अब तक 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

Muharram : सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हादसा बोकारो के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में सामने आया है। 10-15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Muharram : घायलों को बोकारो थर्मल और बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 की हालत अति गंभीर है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल में घायलों के स्वजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हैं।

READ MORE-Bus Accident: बनारस से कोरबा आ रही बस उदयपुर के पास पलटी, 50 यात्रियों घायल, 6 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *