रोम। Silvio Berlusconi: कोई शख्स मरने के बाद भी अपनी गर्ल्स फेंड को मालामाल कर लाए तो आप क्या कहेंगे। सोचने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है पर ये सच है। तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी मौत अपनी 33 साल की प्रेमिका मार्ता फासीना को मालामाल कर गए।
Silvio Berlusconi: सिल्वियो बर्लुस्कोनी की मौत के बाद उनक वसीयत सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए 100 मिलियन यूरो (905 करोड़ रुपए से अधिक) छोड़ गए हैं। बर्लुस्कोनी की संपत्ति 6 बिलियन यूरो से अधिक आंकी गई है। वह एक बड़े औद्योगिक साम्राज्य के मालिक भी थे। बर्लुस्कोनी ने 86 साल की उम्र में दुनिया से विदा लिया।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/Silvio-Berlusconi-Even-after-death-he-made-his-girlfriend-rich-left-so-much-money-in-his-will.jpg)
Silvio Berlusconi: मार्च 2020 में हुई थी रिश्ते की शुरुआत
मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी के रिश्ते की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी। बर्लुस्कोनी ने फासीना से कानूनी तौर पर शादी नहीं की थी। मरने से पहले उन्होंने फासीना को अपनी पत्नी बताया था। फासीना भी राजनीति में हैं।
READ MORE-Death during sex: इलाज कराने पहुंचे मरीज से नर्स ने चलाया इश्क का चक्कर, बार- बार सेक्स के दौरान मौत
Silvio Berlusconi: 2018 के आम चुनाव में वह इतालवी संसद के निचले सदन की सदस्य चुनी गईं थी। बर्लुस्कोनी ने 1994 में फोर्जा इटालिया नाम की पार्टी की स्थापना की थी। उस वक्त से ही फासीना इस पार्टी की सदस्य हैं।
Silvio Berlusconi: मरीना और पियर सिल्वियो संभालेंगे व्यापारिक साम्राज्य
बर्लुस्कोनी के पांच बच्चे हैं। उनके व्यापारिक साम्राज्य को उनके दो सबसे बड़े बच्चे मरीना और पियर सिल्वियो संभालेंगे। दोनों पहले से ही कारोबार का नियंत्रण संभाल रहे हैं। इनके पास फिनइन्वेस्ट परिवार की हिस्सेदारी में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1024x208.jpg)
Silvio Berlusconi: भाई के लिए छोड़े 100 मिलियन यूरो
बर्लुस्कोनी ने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो छोड़े। उन्होंने अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सीनेटर मार्सेलो डेल उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े। उन्हें माफिया के साथ संबंध के लिए जेल की सजा काटनी पड़ी थी।
READ MORE-woman’s undergarments stolen: छत पर सूखने के लिए रखा महिला का अंडरगारमेंट्स हो जाता था गायब, जब किया स्टिंग तो हो गया बवाल, 20 गिरफ्तार
Silvio Berlusconi: दशकों तक इटली की राजनीति पर रहा असर
एक अरबपति मीडिया मुगल, व्यवसायी और प्रधानमंत्री के रूप में बर्लुस्कोनी ने दशकों तक इटली की राजनीति पर असर डाला। 12 जून को 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उन्हें मिलान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ल्यूकेमिया से पीड़ित थे।