कच्चा बादाम गाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने के लिए दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। लोग इस गाने पर डांस वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। अब इस गाने पर तंजानिया के स्टार भाई बहनों की जोड़ी ने भी शानदार डांस किया है।
वीडियो उन्होंने इंस्टाग्रम पर शेयर की है। फैंस को दोनों के डांस मूव्स बेहद पसंद आ रहे हैं। इंस्टाफैंस का कहना है कि इस गाने पर यह अब तक का सबसे बढ़िया डांस है।