मास्को/ कीव/ वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। रूस हमलावर है तो यूक्रेन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने कीव के बाहर 56 टैंकों के साथ चेचन्या विशेष बलों की दीवार को तोड़ दिया है। इस हमले में वहीं रूस के चेचन्या विशेष बल के शीर्ष कमांडर मैगोमेद तुशैव के मारे जाने का भी दावा किया गया है।
इधर सीधे लड़ाई का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय काूनन का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।