बरेली/अमरोहा। SDM Jyoti Maurya Manish Dubey Affair: एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य विवाद के बाद चर्चा में आए मनीष दुबे की कुंडली खुलने लगी है। एसडीएम ज्योति से अफेयर ही नहीं मनीष दुबे ने कई महिल होमगार्ड के साथ भी गंदा काम करने की कोशिश की थी।
SDM Jyoti Maurya Manish Dubey Affair: जांच में सामने आया कि मनीष दुबे अमरोहा में 2018 से 2022 तक तैनात रहे। इस दौरान अपनी कार्यशैली एवं स्टाफ के साथ टकराव के चलते वह लगातार चर्चा में रहे। तब एक महिला होमगार्ड ने उन पर अकेल में बुलाने का आरोप लगाया था। महिला होमगार्ड ने हालांकि बाद में उसने अपना तबादला करा लिया था। मनीष दुबे पर महिलाओं से घर पर जबरियन खाना बनवाने जैसे आरोप भी लगे थे।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/SDM-Jyoti-Maurya-Manish-Dubey-Affair.jpg)
SDM Jyoti Maurya Manish Dubey Affair: मनीष दुबे ने अमरोहा की एक मृतक आश्रित की बेटी जो होमगार्ड में भर्ती हुई ,उसकी ड्यूटी और परेड पर रोक लगा दी थी। महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे से जब उसने ड्यूटी परेड से रोक हटाने के लिये अनुरोध किया तो उन्होंने कहा कि मुझसे अकेले में मिलो। कहा जाता है कि मनीष ने नियम बनया था कि कोई भी जवान उनसे मिलने जाएगा तो अकेले जाएगा और उसकी पूरी तलाशी ली जाती थी। कोई मोबाइल लेकर नहीं जा सकता था।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2023/07/g-1-1024x208.jpg)
SDM Jyoti Maurya Manish Dubey Affair: होमगार्ड ने कहा था कि इसीलिए वह कमांडेंट से अकेले में मिलने नहीं गई। बार- बार अनुरोध करने के बाद भी उसकी ड्यूटी और परेड से जब रोक नहीं हटी तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ गई। मुख्यमंत्री से जब मुलाकात नहीं हो पायी तो उसने शिकायती पत्र उनके अधिकारियों को दे दी।