Union Minister of State Faggan Singh Kulaste attack on Congress senior leader going rahul gandhi unite the party first – ‘100 साल पुरानी कांग्रेस में दम नहीं’, फग्गन सिंह बोले

[ad_1]

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस 100 साल पुरानी पार्टी है, लेकिन अब लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस बूढ़ी हो गई है, इसलिए कोई दम नहीं है। उनके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। कुलस्ते ने कहा कि पहले उन्हें पार्टी को जोड़ना चाहिए। इसके बाद भारत जोड़ने की सोचे। कांग्रेस ने देश के भीतर खुद इस तरह की स्थिति पैदा कर दिया है, जिसके बारे में उन्हें खुद सोचना चाहिए।

मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सीनियर लीडर कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। पार्टी में द्वंद्व मचा है। उनके नेता तलाशी कर रहे हैं। सर्वे कर रहे कि कौन अध्यक्ष बनेगा? राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। पहले उन्हें कांग्रेस को जोड़ना चाहिए। इसके बाद भारत जोड़ने की बात करें। कांग्रेस के लोग देश की नहीं बल्कि एक परिवार की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 

ट्रेन के मुद्दे पर सियासत कर रहे कांग्रेसी

केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने कहा कि देश में ट्रेन बंदी नहीं है। कांग्रेस के लोग सिर्फ सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आवश्यकताओं को देखते हुए इस समय मालगाड़ियों का परिचालन जरूरी है। केंद्र सरकार रेलवे यात्री की सुविधा बढ़ाने ही अधोसंरचना विकास कर रही है। ऐसे में कुछ दिनों की समस्या के बाद यात्री ट्रेनों का परिचालन यथावत हो जाएगा, लेकिन इसे लेकर कांग्रेसी जिस तरह हल्ला मचा रही है वो सिर्फ राजनीति है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *