सोनभद्र। आज जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की रीति नीति को अपनाकर प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की नेता श्रीमती विनीता यादव जीने कांग्रेस की सदस्यता सोनभद्र जिला कांग्रेस मुख्यालय में ग्रहण की है।
कांग्रेस परिवार में स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष हाजी फरीद भाई, सोनभद्र सदर जनाब मुस्ताक अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, इरफान सिद्दीकी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2022/03/irfan.jpeg)
![](https://atozjnews.com/wp-content/uploads/2022/03/sonbhadra.jpg)
वहीं आज उत्तर प्रदेश के ओबरा विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का सरगुजा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरफान सिद्दीकी ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इरफान सिद्दीकी ने उन्हें सोनभद्र जिले में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए प्रचार कार्य से अवगत कराया।