Womens World Cup 2025: 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, जेमिमा रोड्रिग्स की ऐतिहासिक पारी ने रच दिया इतिहास

मुंबई। Womens World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 338 रन का विशाल स्कोर बनाया था और महिला वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में इतने बड़े स्कोर को कभी चेज नहीं किया गया था, लेकिन ऐसा हुआ और भारत ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

Womens World Cup 2025: पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया ने दबाव भी डाल दिया, शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना 24 ही रन बनाकर आउट हो गईं। नंबर-4 पर उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने 6 का रन रेट कायम रखा और 18वें ओवर में टीम की सेंचुरी पूरी करा दी। फिफ्टी लगाने के बाद कप्तान ने तेजी से रन बनाने भी शुरू कर दिए और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

Womens World Cup 2025: लेकिन हारीं नहीं और जेमिमा ने रच दिया ​इतिहास

तेजी से रन बनाने की कोशिश में हरमन 88 गेंद पर 89 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद दीप्ति शर्मा बैटिंग करने उतरीं, जेमिमा दूसरे एंड पर शतक की ओर बढ़ रही थीं। 33वें ओवर में एलिसा हीली ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया, इस वक्त जेमिमा 83 रन के स्कोर पर थीं।

एक ओवर बाद जेमिमा अलाना किंग के खिलाफ LBW होने से भी बच गईं। इस बीच रन आउट से बचने के दौरान वे पिच पर ही गईं, लेकिन आउट नहीं हुईं। जेमिमा की बॉडी लैंग्वेज में थकान साफ नजर आ रही थी। 44वें ओवर में मिड ऑफ पर ताहलिया मैक्ग्रा से भी जेमिमा का कैच छूट गया, इस दौरान उनके 107 रन थे।

जेमिमा के सामने दीप्ति शर्मा 17 गेंद पर 24 और ऋचा घोष 16 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गईं। ऋचा ने भारत को जीत के करीब जरूर पहुंचाया, लेकिन 24 गेंद पर 29 रन अब भी चाहिए थे। जेमिमा का साथ देने के लिए अमनजोत कौर बैटिंग करने आईं।

47वें ओवर में सोफी मोलेनिक्स बॉलिंग करने आईं, उन्होंने 6 ही रन दिए। अगला ओवर एनाबेल सदरलैंड ने फेंका, ओस के कारण गेंद पर पकड़ बना पाना मुश्किल हो रहा था। शुरुआती 2 गेंद पर 4 रन बन गए। तीसरी गेंद पर जेमिमा ने स्कूप शॉट खेला और विकेटकीपर के पीछे चौका लगा दिया। सदरलैंड ने 2 वाइड फेंक दीं। 15 गेंद पर 14 रन चाहिए थे, जेमिमा ने पॉइंट की ओर एक और चौका लगा दिया।

ओवर से 15 रन आ गए और भारत को 12 गेंद पर 8 रन चाहिए थे। मोलेनिक्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर अमनजोत ने कवर्स की दिशा में चौका लगा दिया, अगली गेंद पर 2 रन बने। 2 रन और चाहिए थे, मोलेनिक्स ने ऑफ स्टंप के बार शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। अमनजोत ने कवर्स की दिशा में फिर चौका लगाया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *