CG Crime: चार माह पहले हुई थी शादी, घर में लगा रही थी पोछा तभी कूलर में आया करंट, मौत

सक्ती। CG Crime: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हरदीडीह गांव में एक नवविवाहिता महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रोज की तरह महिला घर में पोछा लगा रही थी। पोछा लगाने के दौरान वह कूलर के करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

CG Crime: मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी 4 महीने पहले हुई थी। मृतका का नाम राधा भारद्वाज था। हादसे के वक्त वह घर पर अकेली थी।

CG Crime: मिली जानकारी के अनुसार, मृतका राधा भारद्वाज रोज की तरह घर में पोछा लगा रही थी तभी वह कूलर के करंट की चपेट में आ गई। महिला की आवाज सुनकर पड़ोस में रह रही महिला आई तो देखा कि, महिला जमीन पर गिरी हुई है।

CG Crime: इसके बाद इसकी जानकारी उनके परिवार वालों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महिला के परिवार वालों और पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पातल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ MORE-CG Crime: डबरी में मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझी, जानें कौन निकला गुनाहगार

READ MORE–Sex racket: ब्यूटीशियन कोर्स करने के बहाने बुलाई जाती थी कार्लगर्ल्स, 4 सेक्स वर्कर गिरफ्तार

READ MORE-woman’s undergarments stolen: छत पर सूखने के लिए रखा महिला का अंडरगारमेंट्स हो जाता था गायब, जब किया स्टिंग तो हो गया बवाल, 20 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *