Sawan 2023: कल से शुरु होगा सावन माह, इस महीने रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये त्योहार, यहां देखें त्योहारों की A2Z जानकारी

इंटरनेट डेस्टः Sawan 2023: साल 2023 में भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से शुरू होकर ये माह 31 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है।

Sawan 2023: सावन का महीना शिव जी को तो समर्पित है। साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में मनाया जाता है। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं।

Sawan 2023: सावन 2023 के व्रत और त्योहार

4 जुलाई मंगलवार सावन आरंभ
6 जुलाई गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
13 जुलाई गुरुवार कामिका एकादशी
14 जुलाई शुक्रवार प्रदोष व्रत
15 जुलाई शनिवार मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई रविवार कर्क संक्रांति
17 जुलाई सोमवार श्रावण अमावस्या
29 जुलाई शनिवार पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई रविवार प्रदोष व्रत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *